मऊ – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशन एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मऊ अभिनव कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 03 जुलाई 2022 दिन (रविवार) को आयोजित होने वाले आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवहा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बैंक तथा फाइनेंस कम्पनियों के अधिकारीगण / कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। बैठक में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के अधिक से अधिक निस्तारण पर बल दिया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा बैठक में बैंक तथा फाइनेंस कम्पनी के अधिकारीगण / कर्मचारीगण तथा अधिवक्ता को निर्देशित किया गया कि वे विशेष लोक अदालत के लिए आर्बिट्रेशन से सम्बंधित निष्पादन वादों में पक्षकारों को नोटिस भेजना सुनिश्चित करें, तथा अधिक से अधिक आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने का प्रयास करें।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा वादकारीगण से अपील की, कि वे दिनांक 03 जुलाई 2022 (दिन रविवार) को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में प्रातः 10:00 बजे दीवानी न्यायालय, मऊ के प्रांगण में उपस्थित होकर अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालय में करायें एवं इस अवसर का लाभ उठावें ।
बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार, यूनियन बैंक आफ इण्डिया मऊ के प्रबंधक अशोक कुमार, फाइनेंस कर्मचारी के अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह, एवं विकास सिंह निकुम्भक, अधिवक्ता उपस्थित रहें।
