विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण ने मदरसा बोर्ड परीक्षाओं का किया निरीक्षण, लिपिक द्वारा छात्राओं को बोल कर नकल कराने का प्रयास, रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश

विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्री आनंद कुमार सिंह द्वारा आज जनपद मऊ के मदरसा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम वे मदरसा फैज़ आम बॉयज एवम मदरसा फैज़ आम गर्ल्स पहुंचे जहां उन्होंने सभी कक्ष का निरीक्षण किया वेबकास्टिंग का जायजा लिया व निर्देश दिए कि 20 mbps स्पीड का इंटरनेट अनिवार्य रूप से सभी मदरसे लगाएं ताकि निर्बाध वेबकास्टिंग हो सके उनके द्वारा मदरसा फ़ैज़ आम गर्ल्स में प्रथम पाली में सचल दल द्वारा मदरसा फ़ैज़ आम के लिपिक द्वारा छात्राओं को बोल कर नकल कराने के प्रयास को पकड़े जाने का संज्ञान लेते हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्रव्यस्थापक को संयुक्त रिपोर्ट dmo के माध्यम से शासन भेजने के निर्देश दिए गए व मदरसा फैजे आम बॉयज में सिटिंग अरेंजमेंट पर आपत्ति करते हुए एक बेंच पर दो परीक्षार्थी बिठाने के निर्देश दिए गए । तदोपरांत विशेष सचिव द्वारा मदरसा दारुल उलूम निस्वा मदरसा तालीमुद्दीन व मदरसा आलिया अरबिया के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जहां की व्यवस्था से वे सन्तुष्ट हुए कतिपय कमरों में कम प्रकाश के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश dmo को दिए गए। उनके द्वारा परीक्षा की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण शुचिता से परीक्षा होनी चाहिए किसी अनियमितता की दशा में सम्बंधित के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही करने के निर्देश dmo को दिए गए।


Posted

in

by

Tags: