मऊ – विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पर शारदा नारायण अस्पताल एवं शारदा नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के संयुक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता रैली निकली गयी। रैली की अगुआई न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश सिंह ने किया। रैली अस्पताल परिसर से ग़ाज़ीपुर तिराहा से वापस अस्पताल परिसर पे समाप्त हुई। रैली के माध्यम से एचआइवी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में बताया। रैली के दौरान , ‘एड्स दिवस पर है यह नारा एड्स मुक्त हो विश्व हमारा’ नारे लगाए गए । इस मौके पर डॉ रुपेश सिंह ने बताया की 1 दिसंबर. यानी विश्व एड्स दिवस ये दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को एड्स को लेकर जागरूक किया जा सके। एड्स का कारण है एचआईवी या ह्यूमन इम्युनोडिफेशिएंसी वायरस ये वायरस शरीर के इम्युन सिस्टम पर हमला करता है और उसे इतना कमजोर कर देता है कि शरीर दूसरा कोई संक्रमण या बीमारी झेलने के काबिल नहीं बचता। एड्स को लेकर कई सारे मिथक और गलत जानकारियां भी व्याप्त हैं, जिसे दूर करने और एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर डॉ सतीश सिंह , डॉ रेहान ,शादाब ,गौरव सिंह,मनीष सिंह ,सूर्य प्रकाश यादव,योगेश अस्पताल कर्मचारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शारदा नारायण अस्पताल ने निकाली जागरूकता रैली
Posted
in
by
Tags: