देवली /बहादुरगंज – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू हो रही हैं
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गोपीनाथ पीजी कालेज में आज से स्नातक का प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है वहीं स्नातकोत्तर के प्रवेश पत्र 5 जुलाई से मिलेगा, स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू हो रही हैं।
गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने बताया कि कालेज में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, आज 2 जुलाई से कालेज परिसर में प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। छात्र कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कालेज कार्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। और नोटिस बोर्ड पर लगे परीक्षा कार्यक्रम को नोट कर लें और समय से उपस्थित हो कर परीक्षा में सम्मिलित हों।

