मऊ – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि सरकार से करोना मृतक व्यापारियों को दस लाख रु का आर्थिक मुआवजा दे परन्तु इस संबंध में सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया सरकार व्यापारियों को अपेक्षा भरी नजरों से देख रही है जनता की सेवा करने वाले व्यापारियों की प्रति ऐसा रवैया उचित नहीं है पूरे प्रदेश में 2 माह से बंद रहे बाजारों के कारण प्रदेश के व्यापारियों का कई अरबों रुपए का नुकसान हुआ है प्रदेश के व्यापारियों ने सरकार के सभी आदेशों का लगातार पालन किया है इसलिए व्यापारियों के प्रति दया भाव रखते हुए मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि वे अविलंब व्यापारियों के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करें इस घोषणा में बिजली बिल की माफी बैंक लोन की ब्याज माफी नगर निगम जिला पंचायत नगर पंचायत नगर परिषद एवं मंडी विभाग की दुकानों के किराए की माफी के अलावा नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों को जीएसटी में मंडी शुल्क में 5% माफी का आर्थिक पैकेज दिया जाए इससे व्यापारियों को कुछ राहत मिल सकेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव तैयब खान, प्रदेश महासचिव नेहाल हाफिज, प्रदेश सचिव अरविंद राज आदि का स्वागत किया गया एवं मऊ प्रभारी उत्तर प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा, जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम, शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, व्यापार प्रकोष्ट ज़िलाध्यक्ष शशिकांत राय, संजय यादव , राज मंगल , शीला भारती , धर्मेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य राजकुमार राय, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, अनिल जायसवाल, संजय सिंह, शैलेश शाही, एचसी दुर्गवेडकर, सोहेल नोमानी, आफताब, रामकरण यादव, रामचंद्र राय, विनोद कुमार, शिवाजी कनौजिया, संजय चौहान, सर्वेश कुमार, सर्वेश राजन सिंह, जहबीखान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे
व्यापरियों के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा करें सीएम: अनीस अहमद
Posted
in
by
Tags: