मऊ – मऊ शहर के सईदी रोड चौड़ीकरण को लेकर काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि रेलवे ने अपनी बाउंड्री वाल का काम पहले ही पूरा कर लिया है। नगरपालिका मऊ का कहना है कि बिजली विभाग बीच रास्ते से तार और खंभा हटा लेता है तो नगरपालिका द्वारा इस रोड का निर्माण शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा, बिजली विभाग ने बिजली पोल लगाने का काम तो पहले ही पूरा कर लिया था लेकिन उस पर तार लगाने का काम और बीच रास्ते से पोल हटाने का अधूरा पड़ा हुआ था। कल डीएम के साथ व्यापारियों की मीटिंग में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मऊ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने इस समस्या से अवगत कराया था जिस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को फटकार लगाते हुए दीपावली से पहले ही कार्य पूरा करने का आदेश दिया।
जिसके बाद बिजली विभाग ने आज तत्काल नये तार लगाने व बीच रास्ते से पोल हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शूरू कर दिया है।
जिस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मऊ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने व्यापार मंडल की तरफ से जिलाधिकारी मऊ को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि जल्द ही ये रास्ता बनकर आमजन के लिए सुगम मार्ग के रूप में उपलब्ध होगा।
व्यापारियों ने डीएम से की शिकायत तो सईदी रोड पर बिजली विभाग ने शूरू किया काम
Posted
in
by
Tags: