शारदा नारायण इंस्टिट्यूट ने निकाली तिरंगा पद यात्रा

मऊ – आजादी के 75वां अमृत महोत्सव के तहत एक तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन शारदा नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की तरफ से किया गया। रैली का शुभारंभ शारदा नारायण हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। पद यात्रा शारदा नारायण अस्पताल से शुरू होकर ग़ाज़ीपुर तिराहा से वापस होते हुए पुनः अस्पताल परिसर पे आकर समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राएं भारत माता की जय , वन्दे मातरम, भारत की शान तिरंगा, भारत की जान तिरंगा, हिन्दुस्तान की शान तिरंगा, आजादी के दिन घर घर तिरंगा लहरायेगें आदि उत्साहवर्धक राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए लोगों से 13 अगस्त से 15अगस्त के मध्य अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराने की अपील की। संपूर्ण नगर वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में ट्रैफिक व्यवस्था अवरुद्ध न हो इसका भी ध्यान दिया गया। रैली में कालेज के छात्र-छात्राये अस्पताल के कर्मचारी सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए।


Posted

in

by

Tags: