शासन के मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में कार्य करें पूरा: जिलाधिकारी मऊ

मऊ- श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी मऊ द्वारा यूपीडा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद में पड़ने वाले सम्पूर्ण मार्ग पर वाहन से चल कर देखा गया। मार्ग का 1 लेन का काम लगभग पूर्ण पाया गया। द्वितीय लेन पर कतिपय स्थलों पर बियरिंग कोट पेंटिंग आदि कार्य अपूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा यूपीडा के अधिकारियों को शेष कार्यो को शासन के मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्ग के अतिरिक्त सर्विस लेन के कार्य को भी साथ ही साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ताकि जन सामान्य के आवागमन हयु उक्त मार्ग से जल्द से जल्द प्रारम्भ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान श्री अजय गौतम प्रशिक्षु आई0ए0एस0, श्री हंसराज मुख्य राजस्व अधिकारी एवं यूपीडा के अधिकारी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: