शिक्षक दिवस: कोरोना ड्यूटी में लगे अध्यापकों का डीएम ने किया सम्मान

मऊ – शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मऊ श्री अमित सिंह बंसल ने एकीकृत कोविड कमांड एण्ड कण्ट्रोल सेंटर मऊ में कार्यरत अध्यापको अरुण मौर्य, बृजेश यादव, सरफ़राज अहमद , ज्ञान प्रकाश मिश्र, सतानंद सिंह ,रामेश्वर त्रिपाठी, आरिफ जमाल ,अशोक मिश्र सहित कुल 51 अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा जिले में कोरोना नियन्त्रण के लिए लगे अध्यापको की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी मऊ ने कहा कि त्योहार,सार्वजनिक अवकाश एवं साप्ताहिक अवकाश में आप लोगो द्वारा कण्ट्रोल रुम में सेवा करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री डाo सन्तोष कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ डीपीआरओ घनश्याम सागर , वित्त लेखाधिकारी मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया।


Posted

in

by

Tags: