शिक्षण संस्थान कल तक नेशनल स्कालरशिप का फार्म अल्पसंख्यक विभाग में जमा करें

मऊ – अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक / पोस्ट मैट्रिक / मेरिट कम मीना एवं बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति योजनाओं में Fresh / Renewal पात्र अलासंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी) छात्र / छात्राओं के आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि समाप्त हो चुकी है तथा प्री मैट्रिक एवं बेगम हजरत महल छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्था / मदरसा द्वारा अग्रसारित करने की भी तिथि समाप्त हो चुकी है जिसे कार्यालय स्तर से दिनांक 15 दिसम्बर 2022 तक परीक्षणोपरान्त वैरिफाई / रिजेक्ट किया जाना है। सभी शिक्षण संस्थाओं / मदरसों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य एन०एस०पी० पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं / मदरसो में अध्यनरत पात्र छात्र / छात्राओं के आनलाइन आवेदन पत्रों जो शिक्षण संस्था द्वारा अग्रसारित किया जा चुका है की हार्ड कापी सम्बन्धित शिक्षा अधिकारी से अग्रसारित कराते हुये मय संलग्नकों सहित दिनांक 08 दिसम्बर 2022 तक प्रत्येक दशा में अल्पसख्यक कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अन्यथा हार्ड कापी के अभाव में आवेदन पत्रों को रिजेक्ट कर दिया जायेगा जिसके लिये सम्बन्धित शिक्षण संस्था स्वयं उत्तरदायी होंगे।


Posted

in

by

Tags: