मऊ। मऊ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से पैर पसारता दिख रहा है। आज रविवार को आयी रिपोर्ट में 226 नये संक्रमित मरीज़ मिले हैं।
इस तरह जनपद में कुल पाज़िटीव मरीजो की संख्या 6637 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के विभिन्न जगहों पर मेडिकल टीमों ने 476 लोगों की जांच एंटीजेन से की। इसमें 52 संक्रमित मरीज मिले। वहीं 360 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 170 जबकि ट्रूनाट जांच में 4 मरीज मिले। इस तरह जनपद मऊ में आज कुल 226 मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 6 हजार 637 पहुंच गई है। इसमें 5080 मरीज रिकवर हो चुके है।जबकि 45 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 1512 मरीजों में से 1222 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।

संक्रमित मरीज़ों का बढ़ता ग्राफ, आज मिले 226 कोरोना पॉजिटिव
Posted
in
by
Tags: