संचारी रोगों एवं डेंगू से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने कसी कमर

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं सुरक्षात्मक कार्य

मऊ – जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों एवं डेंगू के दृष्टिगत बीमारियों से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन द्वारा संचारी रोगों से प्रभावित क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में डेंगू के मरीजों के पाए जाने पर छिड़काव, फागिंग, साफ-सफाई एवं कचरा निस्तारण आदि का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है। इसके अलावा इन स्थानों पर एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर,मेलाथियान आदि का भी छिड़काव कार्य कराया जा रहा है, जिससे संचारी रोगों के वाहक मच्छरों का सफाया किया जा सके। यह कार्य पूरे नगर क्षेत्र में किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ सफाई, छिड़काव एवम् फागिंग आदि का कार्य नियमित रूप से कराया जा रहा है।
चिकित्सा विभाग द्वारा कहीं से भी डेंगू का मरीज मिलने पर संबंधित क्षेत्र में कैंप लगाकर मलेरिया और डेंगू की जांच की जा रही है, साथ में स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।इन क्षेत्रों में पीने योग्य पानी के लिए क्लोरीन की गोली का वितरण एवं ओ आर एस के पैकेट का भी वितरण किया जा रहा है।ये सारी कार्रवाईया संचारी रोगों एवं डेंगू से बचाव हेतु कि जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन बीमारियों से बचने हेतु लोगों को प्रचार प्रसार के माध्यमों का प्रयोग कर जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंपलेट, स्टीकर, बैनर, होर्डिंग एवम् वाल राइटिंग आदि के माध्यम से लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: