मऊ – इंडियन कांक्रीट इंस्टीट्यूट, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बीएचयू वाराणसी व अल्ट्राटेक सीमेंट के तत्वावधान में आयोजित बेस्ट इंजीनियर अवार्ड में मऊ के सईदुर्रहमान इंजीनियर को बेस्ट इंजीनियर अवार्ड के लिए चयनित किया गया और इन्हें वाराणसी के ताज होटल में बेस्ट इंजीनियर एवार्ड से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि इसके पहले भी इस एवार्ड के लिए सईदुर्रहमान इंजीनियर को ही चयनित किया गया था, एक बार फिर इस वर्ष भी इस एवार्ड के लिए सईदुर्रहमान व ज़ाहिद इंजीनियर का चयन किया गया है।
आप को बता दें कि मऊ, गाज़ीपुर, बलिया आदि जगहों से इंडियन कांक्रीट इंस्टीट्यूट व अल्ट्राटेक सीमेंट ने बेस्ट इंजीनियर का चयन किया था जिसमें मऊ से सईदुर्रहमान व ज़ाहिद इंजीनियर का ही चयन किया गया, जिन्हें बनारस के होटल ताज गैंगस में आईसीआई जूरी के चेयरमैन के हाथों इंस्टीट्यूट बिल्डिंग अल्ट्राटेक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
