मऊ – आज यातायात माह नवम्बर-2021 को प्रभारी यातायात संतोष कुमार यादव, TSI-राम अचल पाल ,HCP रमेश कुमार, का0 प्रवीण कुमार, का0 संजय यादव, का0 उमाकन्त मौर्या, होम गार्ड करन सिंह,पंकज कुमार सिंह, विजय सेन, अभिमन्यु सिंह टीम के साथ, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन तिराहे,आजमगढ़ तिराहा, भीटी, सदर चौक पर ई-रिक्सा चालको/टेम्पो चालको/टैक्सी चालको/बस चालको/ट्रक चालको /परिचालको को यातायात नियमो व संकेतो के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी। वाहन चालको/पैदल यात्रीगण को यातायात नियमो लिखे पम्पलेट बांटा गया व बताया गया कि वह अपने साथ सभी प्रकार के वैध प्रपत्र लेकर चले जैसे रजिस्ट्रेशन, डी0यल0 ,इंशोरेन्स,फिटनेश लेकर चले तथा कोविड-19 के नियमो का पालन करे व टैम्पू व ई–रिक्शा चालको के साथ गाजीपुर तिराहा पर गोष्ठी कर बताया गया कि विना वैध परमिट के शहर के अन्दर वाहन न चलाये।
इसी क्रम मे गाजीपुर तिराहा, आजमगढ तिराहा, बाल निकेतन आदि स्थानो पर यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको/स्वामियो के विरूद्ध प्रभारी यातायात संतोष कुमार यादव, TSI-राम अचल पाल, HCP रमेश कुमार, का0 प्रवीण कुमार,का0 उमाकान्त मौर्या, का0 संजय यादव, होम गार्ड करन सिंह,पंकज कुमार सिंह, विजय सेन, अभिमन्यु सिंह, अमीर चन्द, टीम के साथ काली फिल्म लगाकर चलने वालो, हेलमेट, सीट वेल्ट, दो पहिया पर तीन सवारी का सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमो के उल्लघन पर कुल 62 वाहनो से 63500 रू0 का पेण्डिग ई-चालान किया गया ।

सघन चेकिंग अभियान चलाकर की गई वाहनों की जांच, यातायात नियमो लिखे पम्पलेट भी बांटे गए
Posted
in
by
Tags: