मऊ – समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद मऊ पर आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया उनके जन्मदिन पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की जीवनी को स्मरण करते हुए नि वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा हमारे पड़ोसी बलिया जनपद के शुभनथयी गांव में एक साधारण परिवार में रंजीत मिश्रा के घर जन्म हुआ था प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा इन्होंने ग्रहण किया इसके बाद राजनीति में कदम रखा इन्होंने दलित पिछड़े लोगों का सहारा बने इन्होंने कई बार लोक सभा व राज्यसभा के सदस्य रहे मोरारजी देसाई चौधरी चरण सिंह विश्वनाथ प्रताप सिंह चंद्रशेखर सिंह एच डी देवगौड़ा इंद्र कुमार गुजराल के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे इनके पास ऊर्जा मंत्रालय उर्वरक मंत्रालय जहाजरानी पेट्रोल मंत्रालय होते हुए भी खुद का गाड़ी बंगला नहीं ले पाए जो पाते थे वह कार्यकर्ताओं और गरीबों में बांट दिया करते थे अंतिम समय तक उनके रहने के लिए खुद का छत नहीं रहा उनकी मृत्यु उनके लड़की के घर में हुई स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा जी के नाम पर माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ में बनवाया स्वर्गीय मिश्रा जी को नमन करते हुए जिला अध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि माननीय मिश्रा जी ने बोल मुलायम हल्ला बोल का नारा दिया था जिससे कार्यकर्ताओं में एक तरह की एनर्जी
पैदा करती थी आज हम उनको नमन करते हुए उनके जीवन चरित्र का स्मरण कर ग्रहण करें उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी आज की गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के विधायक श्री राजेंद्र कुमार पूर्व मंत्री बलिया से चलकर आए श्रद्धा शंकर यादव नि वर्तमान जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ,जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, चेयरमैन तय्यब , विधान सभा अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव लोहिया,हाजी इरफान,रामप्रकाश यादव बबलू यादव, पंकज उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय,शहनवा आलम,राहुल निषाद, राजेंद्र यादव, आलोक यादव, विनोद तिवारी, योगेन्द्र यादव, नि वर्तमान नगर अध्यक्ष मुख्तार हुसैन, अखिलेश यादव, डाक्टर सोचन राम, अशोक पाल, रणधीर सिंह, राजेश दुबे, पंकज राय आदि नेता उपस्थित थे।

सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्रा जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
Posted
in
by
Tags: