सपा के महिला सम्मेलन में बोली महिलाऐं इतना ज़ुल्म तो किसी भी सरकार में नहीं हुआ

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन सूर्या मैरेज हाल में आज दिनांक 17-10-2021 को पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अंशा यादव की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज महिलाओं की अस्मत खतरे में है। इस जालिम सरकार में एक महिला को पंचायत चुनाव हराने के लिए उसे नंगा किया गया। इतना जुल्म तो किसी भी सरकार में नहीं हुआ।।आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी की खबरें आती है। महिला की सुरक्षा के लिए जिस 1090 गाड़ी को अखिलेश यादव ने दिया था आज वह तेल और चालको की सैलरी न मिलने के चलते अपना काम नहीं कर पा रहीं हैं। महिलाओ को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन शुरू की थी लेकिन उसे भी योगी सरकार ने बंद कर दिया। मैं वादा करती हूं कि जब पार्टी की सरकार बनेगी तो फिर से 2000 रुपये समाजवादी पेंशन महिलाओं को दी जाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से महिलाओं के किचन का खर्च बढ़ गया। आज महंगाई का आलम यह है कि वह अपने घर का खर्च नहीं चला पा रहीं। अपने बच्चों का पेट नहीं पाल पा रही हैं। कहाकि महिलाएं अब मन बना चुकी हैं कि फिर से अखिलेश यादव की सरकार बने। कार्यक्रम की संचालन कर रही महिला जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने कहाकि बीजेपी सरकार में महिलाओं की आवाज को दबाया गया है। उनके साथ गैस सिलेंडर के नाम पर, महिलाओ के खाते में 15-15 लाख भेजने के नाम पर , नोटबन्दी के नाम पर हर जगह छल किया गया है। इस सरकार को महिलाएं ही मिलकर उखाड़ फेंकेंगी और फिर से सपा की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट निर्मला यादव, संगीता यादव, संध्या यादव, गोरखपुर की महिला जिलाध्यक्ष बिंदा सैनी,समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता मीरा, सीमा यादव,पूनम यादव सितारा यादव, सुनीता यादव, शिला राय, चांदमुनी, सुशीला चौधरी, मिंटू सिंह आदि उपस्थित रहीं।


Posted

in

by

Tags: