मऊ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद की सीटों को हथियाने के लिए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के घर स्वयं एडीएम और पुलिस के लोग एक दिन पूर्व घर पहुंचकर परेशान करने का कार्य किये। यही नहीं घोसी कोतवाली में प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। तभी से पार्टी के प्रत्याशी हम लोगों के संपर्क में नहीं है। इससे साबित हो रहा है कि उन्हें और उनके परिवार पर सत्ता के इशारे पर डरा धमकाकर नामांकन न करने का दबाव बनाया गया। इससे पार्टी अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं कर पाए।
कहाकि बीजेपी की सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार हत्या करके महत्वपूर्ण पदों को काबिज करना चाहती है।
जिलाध्यक्ष ने कहाकि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती थी परंतु प्रशासन आये दिन सपा समर्थित उम्मीदवारों और उनके सदस्यों को येनकेन प्रकारेण जबरन प्रताड़ित कर रहा था। किसी का पैतृक मकान सील किया जा रहा है तो किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। कहाकि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो हर उत्पीड़न का हिसाब लिया जाएगा।आज की प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम हरी चौहान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधानपरिषद सदस्य राम जतन राजभर,पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अलताफ़ अंसारी, दूधनाथ यादव,शिव प्रताप यादव मुन्ना,सुजीत सिंह,रामधनी यादव, राजेन्द्र मिश्रा,रमेश दूबे, रमायन यादव,रामधनी चौहान, जे पी यादव,लाल चन्द यादव, अमान अहमद,सीताराम कुशवाहा, के. के. पाण्डेय,रामप्रताप यादव, विरेन्द्र यादव यादव, ओ०पी०यादव,धीरज राजभर,दीलीप पाण्डेय, गंगा चौहान, रामविलास यादव,बन्ने खान, मुखतार हुसैन,मन्नान आदि नेता उपस्थित थे।

सपा जिलाध्यक्ष का आरोप- सत्ता के इशारे पर हमारे प्रत्याशी को डरा धमका कर नामांकन न करने का दबाव बनाया गया
Posted
in
by
Tags: