सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मऊ आगमन की तैयारियों को लेकर हुयी बैठक

मऊ – समाजवादी पार्टी कार्यालय मऊ पर आज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पदाधिकारियों की एक बैठक नि० जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 27 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का आगमन सुभासपा द्वारा आयोजित महापंचायत रैली हलधरपुर मऊ होने को लेकर तैयारी पर मंथन किया गया है वहीं महापंचायत की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए किसान नौजवान तथा यात्रा के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को गोरखपुर से चलकर दोहरीघाट विंध्यवासिनी महाविद्यालय ग्राम बंधन पुर मधुबन में जनसभा करेंगे वहां से महापंचायत रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम मऊ में ही करेंगे, 26 अक्टूबर 2021 को प्रेसवार्ता तथा रैली की तैयारी की समीक्षा तथा महापंचायत रैली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के साथ शिरकत करेंगे जिसकी तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2021 को शानदार ढंग से मनाने पर विचार किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी अतरौलिया के विधायक आदरणीय श्री संग्राम यादव जी रहेंगे! समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष श्री हाफिज सरफराज अहमद व महासचिव शकील अहमद तथा मऊ सदर के विधान सभा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल वदूद का स्वागत किया गया बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राम हरीश चौहान ,विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान पूर्व विधायक उमेश पांडे, अलताफ अंसारी,जिला महा सचिव कुद्दूस अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, साधु, शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव , प्रमुख राम कृष्ण यादव, गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, नन्हकू राजभर,सुजीत सिंह, रमायन यादव, रामधनी चौहान,ज़हीर सेराज,हरिशचन्द यादव, राजेश यादव,बबलू यादव,ईक्बाल, अनीस हलचल,अमान अहमद, अप्पू मौर्या,मुख्तार हुसैन,नसिरुल्लाह अंसारी,आदि नेता उपस्थित थे


Posted

in

by

Tags: