मऊ – पवित्र रमज़ान के महीने में भी नगरपालिका के सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, नालियां बजबजा रही हैं, रास्तों में नालियों का पानी बह रहा है जिससे पवित्र माह रमज़ान में भी रोज़ेदारों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वार्ड नंबर 42 रघुनाथपुरा कल्याण सागर में नालियां जाम हैं, गंदगी का अंबार लगा हुआ है स्थानीय लोगों द्वारा सभासद से लेकर नगरपालिका तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या वैसी ही बनी हुई है। अब जबकि रमज़ान का पवित्र महीना भी शूरू है ऐसे में रोज़ेदारों को इन गंदगीयों और रास्ते में फैले नालियों के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे बीमारी फैलने का भी अंदेशा है।
स्थानीय निवासी सेराज अहमद, शेख मोहम्मद, कारी अब्दुस्सलाम, खालिद कमाल व ज़की अहमद आदि का कहना है कि गंदगी और नाली जाम की समस्या के बारे में स्थानीय सभासद से लेकर नगरपालिका परिषद मऊ तक को अवगत कराया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, अगर नगरपालिका द्वारा नाली व रास्तों की नियमित सफाई करायी जाती तो ऐसी समस्या नहीं होती लेकिन नगरपालिका द्वारा इधर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे हम रोज़ेदारों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बजबजाती नालियों से बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है, लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष से मांग की है कि कम से कम रमज़ान के महीने में तो सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कर दी जाए जिससे रोज़ेदारों को नालियों के पानी से होकर ना गुज़रना पड़े।
इस बारे में जब हम ने सभासद से सम्पर्क किया तो उनका कहना था कि ये समस्या रोड चौड़ीकरण में नाला टूटने व हैदरनगर के पास रेलवे द्वारा नयी पटरी बिछाए जाने के कारण आयी है जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।



