मऊ – अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 14 अप्रैल 2022 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 14 अप्रैल 2022 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्म दिवस मनाया जाना है। जिसके समबन्ध में समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि दिनांक 14 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:00 बजे उपस्थित होकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम करें, तथा समारोह एवं गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवनआदर्शों पर प्रकाश डाला जाए।

सभी विभागों में आज मनायी जाएगी बाबा साहब की जयंती
Posted
in
by
Tags: