मऊ।। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 6 अगस्त 2022 को हिंदी भवन के प्रांगण में नि वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री श्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने किया। इस दौरान भारी संख्या में बीजेपी सहित अन्य पार्टियां छोड़कर आये लोगों को उन्होंने सदस्यता ग्रहण कराकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कार्यक्रम के प्रभारी चंद्रदेव यादव करैली ने कहाकि आज पार्टी द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है वह काफी महत्वपूर्ण है। पांच साल की सदस्यता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कहाकि आज बीजेपी सरकार में जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से तंग आकर भारी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है। आज देश में पूंजीवादियों की सरकार चल रही है इसलिए हर क्षेत्र में नागरिक हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को जनता के सरोकारों से नहीं बल्कि पूंजीपतियों को कैसे फायदा हो, इसकी चिंता ज्यादा है। कहाकि यही फर्क समाजवादी विचारधारा और पूंजीवादी विचारधारा की सरकारों में है। प्रदेश में जब अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार थी तो पहले जनता के हितों के लिए समाजवादी पेंशन, कन्याविद्या धन, लैपटॉप, 108 नम्बर एम्बुलेंस, 100 नम्बर पुलिस ब्यवस्था से लेकर अनगिनत सीधे जनता के लाभ सहित अन्य विकास संबंधित ऐतिहासिक परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया गया था लेकिन आज सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बैंक, रेलवे, हवाई जहाज, बिजली को न सिर्फ बेंचा जा रहा है बल्कि महंगी सुबिधा के लिए जनता को विवश भी किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहाकि पार्टी का सदस्यता अभियान हर विधानसभा में लगातार चलता रहेगा। हर बूथ पर दो-दो सक्रिय सदस्य 100 कार्यकर्ता की टीम तैयार करनी है। इच्छुक ब्यक्ति पार्टी के मिस कॉल नम्बर के साथ ही पार्टी के किसी भी बूथ, सेक्टर या किसी जिम्मेदार ब्यक्ति से अपनी सदस्यता शुल्क 20 रुपये जमा कर अपनी सदस्यता ले सकते हैं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री, विधायक माननीय श्री राजेन्द्र कुमार, मऊ सदर विधान सभा से दो बार प्रत्याशी रहे अलताफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव, अरशद जमाल, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, महेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से सभी आह्वान किया कि नौजवान से लेकर किसान, बुनकर, ब्यापारी सहित हर वर्ग के लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, मुसाफिर यादव, तय्यब पालकी, मुखतार हुसैन, नन्हकू राजभर, रामधनी यादव, दिनेश यादव गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान, पंकज उपाध्याय, गंगा चौहान, राधेश्याम मौर्य, रामसमुझ पटेल, डॉ ओमप्रकाश यादव, लालधर यादव, राजकुमार यादव,पूनम यादव, रामधनी चौहान, रामधनी यादव, सीताराम यादव, रामप्रताप यादव, लालचंद यादव, चन्द्र कांत मौर्य, अमान अहमद, अशोक यादव,जेपी यादव, प्रेमचंद्र यादव, रामप्रकाश यादव, हाजी इरफ़ान,दिलीप पांडे, राजेश यादव, शिवचन्द राम, हरिश चंद पांडे,राहुल निषाद,धीरज राजभर, आबिद अख्तर,बन्ने खान,योगेंद्र यादव, आलोक यादव,मंगल यादव, अरशद रियाज़,अकील अंसारी, सुरेश यादव,सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ, अन्य पार्टियां छोड़कर आये लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
Posted
in
by
Tags: