समाजवादी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष हटाए गए

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन न करने और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुने जाने का खामियाजा आज सपा के जिलाध्यक्ष पर भारी पड़ गया। ऐसी चर्चा है कि इन्हीं कारणों से समाजवादी पार्टी के हाईकमान ने पार्टी जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के 11 जनपदों के जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से जिलाध्यक्ष के पद से, पद मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसमें से मऊ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव को भी पदमुक्त करने का आदेश है।
इसके अलावा जिन जनपदों में सपा जिलाध्यक्ष को हटाया गया है उनमें गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोण्डा, व ललितपुर के जिलाध्यक्ष शामिल है।


Posted

in

by

Tags: