सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिस तरह समयबद्ध तरीके से तमाम विकास कार्य किए गए थे, ठीक उसी तरह संघर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर बिना देर किए सभी को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सभी नागरिकों को निशुल्क टीकाकरण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विदेशों से भी वैक्सीन मंगवाई जाए तथा देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की क्षमता बढ़ाई जाए। सभी युवकों, बच्चों के लिए भी टीके की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाना चाहिए।

समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर सभी को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी:अखिलेश यादव
Posted
in
by
Tags: