दो करोड़ रोजगार और अच्छे दिन का नारा दुनिया का सबसे बड़ा झूठ: इंनौस
मऊ – इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय आहवान पर “रोजगार मांगे इंडिया” के नारे के साथ इंनौस ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन। राज्यपाल को संबोधित चार सुत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
पत्रक देने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए इंनौस के जिला संयोजक जितेंद्र राजभर ने कहा कि देश के नौजवानों को हर साल दो करोड नौकरी और देश नहीं बिकने दूंगा, मोदी सरकार का नारा आज दुनिया का सबसे बड़ा झूठ साबित हुआ है। मोदी सरकार थोक के भाव सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचने का ऐलान करके देश के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। नोटबंदी, जीएसटी और करोना महामारी के बदइंतजामी से बदहाल अर्थव्यवस्था ने भारी पैमाने पर नौजवानों को बेरोजगार कर दिया है। बेरोजगार नौजवानों को गांव में काम देने का वादा भी झूठा साबित हुआ, काम के अभाव में पुनः नौजवान पलायन करने को मजबूर हैं,
इंनौस के तेज बहादुर ने कहा कि कारपोरेट पूंजी पतियों के पैसे और प्रचार से सत्ता में आई मोदी सरकार एक-एक करके सभी सरकारी संस्थाओं को अपने चहेते अदानी-अंबानी के हवाले कर रही हैं,
उन्होंने कहा कि देश का किसान, छात्र ,नौजवान, मजदूर मोदी योगी सरकार की तानाशाही और गलत नीतियों से तंग परेशान है। संप्रदायिक नफरत की राजनीति से समाज का ताना-बाना तोड़ने की कोशिश देश का युवा कभी भी सफल नहीं होने देगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अजमल बेलाली, साधु यादव, दुर्ग विजय, धीरज राजभर ,राजकुमार, विशाल, बिजय, सौरभ आदि शामिल रहे।
