सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन

मऊ- आज दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर विकास भवन में डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उक्त अवसर पर डीसी मनरेगा द्वारा शपथ दिलाई गई थी मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूगा, और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिससे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।
उपर सर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: