विभिन्न मदरसों, मठों, मंदिरों, मिशनरियों एवं सिविल बार एसोसिएशन मऊ को कोविड किट मेडिसिन के साथ दिया गया आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर
मऊ – आदि काल से सभी धर्मों के अनुयायियों का यह विश्वास है कि महामारी एक दैवीय आपदा होती है, कोरोना महामारी को भी रोकने के लिए इस समूचे विश्व के वैज्ञानिक और सरकारों ने अपना पूरा ज़ोर लगा रखा है कि इसे पूर्णयतया समाप्त किया जाये परंतु अभी भी पूरी तरह से मानव जाती के लोग इस पर अभी कामयाबी पाते हुए नहीं दिख रहे हैं। घोसी लोकसभा में भी सांसद अतुल राय द्वारा कोविड-19 के रोक थाम हेतु अपने 10 विशेषज्ञ डॉक्टर के पैनल, सचल अस्पताल के रूप में एम्बुलेंस सेवा, गाँव -गाँव घर घर जाकर निःशुल्क दवा वितरण, मेगा जंबो ऑक्सिजन सिलिंडर की उपलब्धता, जिला अस्पताल में स्ट्रेचर व्हीलचेयर सेनेटाइजर पल्स ऑक्सिमिटर इंफ्रारेड थर्मामीटर अपने निजी खर्च पर सुनिश्चित करने के उपरांत अब सभी धर्मों के देवालयों में भी निःशुल्क ऑक्सिजन लंगर की शुरूआत की गई , इसी क्रम में आज मंदिर, मस्जिद, मदरसों, चर्च और न्यायालय में ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर कोविड मेडिसिन किट के साथ उपलब्ध कराया गया, आज सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने जहाँ मऊ सदर के सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री एवं अध्यक्ष को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने के साथ-साथ दारुल उलूम मदरसा, डोमनपुरा स्थित आलिया मदरसा व रसड़ा विधानसभा के सलेमपुर में माँ चंडी मंदिर एवं इंदारा मिशनरी हॉस्पिटल सहित कुल 20 ऑक्सीजन कॉन्सेंटरेटर दिए गए।



