साइकिल रेस प्रतियोगिता 26 जनवरी को

मऊ – जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि
खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस केे शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा प्रातः ध्वजारोहण केे उपरान्त जिला स्तरीय ओपेन पुरूष साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन पहसा से स्टेडियम तक किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता पहसा से प्रातः 9:30 बजे प्रारम्भ होगी, एवं स्टेडियम, मऊ में समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता मेें जनपद मऊ के किसी भी आयु वर्ग के बालक/ पुरूष प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हेैं। प्रतियोगिता में प्रथम छः स्थान तक आने वाले विजय प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रतियोगिता भाग लेने केे इच्छुक खिलाडी़ दिनांक 26 जनवरी, 2023 को प्रातः 8:30 बजे से पहसा चट्टी, मऊ पर उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।


Posted

in

by

Tags: