मऊ – आज दिनांक 04-02-2022 को माह के साइबर अपराध जागरूकता माह परिपेक्ष्य के क्रम ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी साइबर के निर्देशन में पुलिस लाईन्स सम्मेलन कक्ष जनपद मऊ में साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी साइबर निरीक्षक समर बहादुर सिंह व आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया और जनपद के समस्त जनसेवा केन्द्र संचालको ने प्रतिभाग लिया। जनसेवा केन्द्र संचालकों को साइबर अपराध के बचाव और उपाय बताये गये और साइबर अपराध जागरूकता पैम्पलेट दिया गया।

साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत जनसेवा केन्द्र संचालको के साथ पुलिस लाइन में हुई बैठक
Posted
in
by
Tags: