मऊ- सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश के क्रम में जनपद मऊ के नगर पालिका एवं टाउन एरिया क्षेत्रों में साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से अनुपालन किया जाना है। जिसमें नगर पालिका मऊ एवं मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में रविवार, दोहरीघाट एवं कोपागंज में सोमवार, अदरी एवं चिरैयाकोट तथा मधुबन में शनिवार, घोसी में बुधवार को साप्ताहिक बन्दी का दिन निर्धारित है। वर्तमान में इस आशय की दूरभाष पर विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही है कि साप्ताहिक बन्दी का पालन दुकान व प्रतष्ठान स्वामियों द्वारा नहीं किया जा रहा है। यह स्थित अत्यन्त खेदजनक एवं अधिनियम की मंशा के प्रतिकूल है। अतः सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान स्वामियों जो साप्ताहिक बन्दी की श्रेणी से आवर्त हैं उन्हें निर्देशित किया जाता है कि साप्ताहिक बन्दी का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश, अन्यथा होगी कार्यवाही
Posted
in
by
Tags: