मऊ- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मु0बाद गोहाना में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु राज्य वित्त आयोग प्राप्त धनराशि अंतर्गत आक्सीजन प्लांट रूम एवं विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि अंतर्गत ऑक्सीजन गैस प्लांट स्थापना कार्य का भूमि पूजन/शिलान्यास मा0 विधायक मु0बाद गोहाना श्रीराम सोनकर, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर मा0 विधायक द्वारा बताया गया कि देश में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हों लेकिन लोगों को तीसरी लहर की भी चिंता सता रही है, तीसरी लहर के दौरान किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी से जान न गंवाना पड़े, इसके लिए यह ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया गया है। इसका निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सतीश सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 धनपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, खण्ड विकास अधिकारी मु0बाद गोहाना उपस्थित रहे।

