मऊ – (रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर) मन में दृढ़ संकल्प और नज़रों के सामने मंज़िल हो तो सफलता अवश्य मिलती है, ऐसा ही इरादा कर मऊ के डोमनपुरा निवासी अतहर परवेज़ की बेटी सना अंसारी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 की परीक्षा में लाइफ साईंस विषय से सम्मिलित हुयी, जिसका परिणाम 24 मार्च 2022 को घोषित किया गया। जिसमें इन्होंने आल इंडिया उच्च रैंक हासिल कर 43वां स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता सहित शहर का नाम रौशन किया है। इस समय सना आफरीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बायो केमेस्ट्री विषय से पीएचडी कर रही हैं। ज्ञात हो कि इस परीक्षा में 1 लाख 59 हज़ार आठ सौ चौबीस परीक्षार्थी सम्मलित हुए थे जिसमें से सना आफरीन ने ये सफलता प्राप्त की है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा शारोन पब्लिक स्कूल दिल्ली, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट क्वीन मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली से हुयी, आपको बता दें कि इस समय इनका परिवार दिल्ली में ही निवास कर रहा है।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप जेआरएफ श्रेणी में उच्च स्थान प्राप्त करने पर सना को इनके माता-पिता सहित खालिद कमाल, सलमान अबरार, शाहिद जमाल गुड्डू, मास्टर मोहम्मद अकरम, मोल्वी इशरत परवेज़ फैज़ी, डॉ इम्तियाज़ नदीम, ओज़ैर गृहस्त, ज़फर अहमद, सईदुज़्ज़फर, उमर फारूक सहित शहर के गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सीएसआईआर नेट की परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर मऊ की सना ने बढ़ाया शहर का मान
Posted
in
by
Tags: