(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर – 8009543112)
मऊ – हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है – शकील आज़मी की इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए मऊ के छात्रों ने आज यूजीसी नेट/जेआरएफ के रिजल्ट में अपना नाम दर्ज करा के ये साबित कर दिया कि आज मऊ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी के साथ अग्रसर है और हर क्षेत्र में मऊ के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
मऊ के सीनियर पत्रकार, लेखक व शायर अमीर हमज़ा आज़मी की बेटी सुम्बुल सबीहा ने आज उर्दू विषय से जेआरएफ क्वालीफाई कर शहर का नाम रौशन किया है, आपको बता दें कि इसके पहले भी सुम्बुल ने उर्दू विषय से नेट क्वालीफाई किया था लेकिन वह इस से संतुष्ट नहीं थीं और इसबार की परीक्षा में उन्होंने ने जेआरएफ क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इसी तरह मऊ के मुहल्ला महमूद पुरा निवासी खलीलुर्हमान की बेटी वरदा फिरदौस ने शिक्षा शास्त्र विषय से नेट क्वालीफाई किया है। वरदा फिरदौस ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज से किया फिर शिब्ली से इन्होंने बीएससी किया तत्पश्चात ये मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से 87 प्रतिशत नंबर के साथ बीएड व 90 प्रतिशत नंबर के साथ एमएड किया, ये एमएड टापर छात्रा रही हैं। इस समय ये गोपीनाथ पीजी कालेज से एमएससी की छात्रा हैं।
मऊ के ही क्यारी टोला निवासी हफीज़ुर्रहमान के बेटे मोहम्मद आसिफ ने भी उर्दू विषय से नेट क्वालीफाई किया है इनका एक नंबर कम होने से जेआरएफ नहीं हो सका।
मोहम्मद आसिफ ने ग्रेजुएशन डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से किया इसके बाद इन्होंने जेएनयू से एमए किया, इन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने गुरूजनों को दिया है।
इसी तरह डोमनपुरा हिब्बा निवासी ज़की अनवर के पुत्र मोहम्मद फैसल अंसारी ने शिक्षा शास्त्र से नेट क्वालीफाई किया है
डोमन पुरा हिब्बा के ही एक अन्य छात्र शहबाज़ अहमद पुत्र शमीम अहमद ने भी शिक्षा शास्त्र से जेआरएफ क्वालीफाई किया है।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा मदरसा आलिया से हुयी और यहीं से इन्होंने हिफज़ भी किया, शुरूआत में अरबिक की पढ़ाई जामिया दारूलहदीस से किया लेकिन फिर फरागत जामिया आलिया अरबिया से हुयी, शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से बीए किया, बीएड व एमएड मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी हैदराबाद से किया, अभी ये मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी में शिक्षा शास्त्र से ही पीएचडी कर रहे थे तभी डीएसएसएसबी दिल्ली भी क्वालीफाई हो गया है, टीजीटी टीचर दिल्ली में चयनित हो चुके हैं लेकिन अभी ज्वाइनिंग बाकी है। आज जब यूजीसी का रिजल्ट आया तो इसमें इन्होंने जेआरएफ भी क्वालीफाई कर लिया है।
