सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती हेतु लगेगा शिविर

मऊ(18 सितम्बर,2021) सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की भर्ती ब्लाक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित 21 सिंतबर 2021 से जनपद मऊ के सभी विकास खण्डों में एस0आई0एस0 इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है, इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 महामारी के गाईड लाइन का पालन करते हुए सारी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।
विकास खण्डों तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई है जिसमें विकास खण्ड मोहम्दाबाद गोहना में दिनांक 21 सितम्बर 2021, रानीपुर में 22 सितम्बर, रतनपुरा में 23 सितम्बर, कोपागंज में 24 सितम्बर, घोसी में 25 सितम्बर, दोहरीघाट में 27 सितम्बर, फतेहपुर मण्डाव में 28 सितम्बर, बडरॉव में 29 सितम्बर एवं विकास खण्ड परदहां में दिनांक 30 सितम्बर 2021 को भर्ती शिविर का आयोजन किया गया है। किसी विकास खण्ड के अभ्यर्थी किसी भी विकास खण्ड में भर्ती देख सकते हैं।
इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी के द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच तथा वजन 56 से अधिक एवं 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों को उक्त निर्धारित तिथियों पर संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा। अधिकारी जानकारी के लिए करूणाकर त्रिपाठी मो0 नं0 9125973571 पर सम्पर्क कर सकतें हैं।


Posted

in

by

Tags: