मऊ- थाना दक्षिण टोला अन्तर्गत बेलवा घाट के पास 20 नवंबर को डोमनपुरा के एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर नदी में छलांग लगा दी थी, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका था, लेकिन आज 22 नवंबर की सुबह उक्त युवक का शव हनुमान घाट के समीप उतराया हुआ मिला है। उतराये हुए शव की पहचान जावेद पुत्र सलीम डोमनपुरा गोलवा के रूप में की गई।
उक्त युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले एक कलीम नामक शख्स के नाम सुसाइड नोट छोड़ गया था, जो पुलिस के हाथ लगा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि कलीम ने मेरे ऊपर 5 फर्जी मुकदमे किए हैं और मेरी रोजी-रोटी छीन ली है इसी वजह से मुझे मजबूर होकर मरना पड़ रहा है इस्पेक्टर साहब इसमें इस्माइल का भी हाथ है और उसके घर वालों का भी हाथ है।
