सेमिनार में पुस्तक का हुआ विमोचन

आजमगढ़। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार ”उर्दू र्ज़बानों-व-अदब और सोशल मीडिया ” पर सेमीनार में डा. मोहम्मद ताहिर द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित बीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए लिखित पुस्तक “जदीद नेसाब ए उर्दू का विमोचन प्रो. आफताब अहमद आफाकी, प्रो सौबान सईद, प्रो फखरे आलम एवं प्रबन्धक शिब्ली नेशनल कालेज के अतहर रशीद खां द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक की सराहना करते कहा गया कि छात्रों के लिए ये पुस्तक बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। मक्तबा नईम द्वारा प्रकाशित ये पुस्तक छात्रों के लिए सभी बुक स्टालों पर उपलब्ध करा दी गई है, जहाँ से छात्र इसे प्राप्त कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: