उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 22 जनपदो मे बरेली, सुल्तानपुर, फरुखाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, देवरिया, मथुरा, बस्ती, एटा, पीलीभीत, हाथरस, जालौन, बलिया, चित्रकूट, मुरादाबाद, ललितपुर, आजमगढ़, जेपी नगर, बांदा, बलरामपुर, गाजियाबाद मे स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। इस पद पर नियुक्ति हेतु कुछ सामान्य नियम व शर्तो सहित एक आफलाइन सामान्य विज्ञापन प्रारूप प्राधिकरण ने जारी किया है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हेतु आवेदनकर्ता भारत के किसी राज्य मे जिला जज या अपर जिला जज या न्यायिक उच्चाधिकारी के रूप में कार्य किया हो। इस पद पर उसकी नियुक्ति 05 वर्ष के लिये या 65 वर्ष तक की अवधि के लिये किया जायेगा। इच्छुक आवेदनकर्ता पूर्ण विज्ञापन शर्ते, प्रारूप एवं आवेदन पत्र जमा करने के संदर्भ में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ से सम्पर्क कर जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 02 जुलाई 2021 हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद मऊ से संपर्क किया जा सकता है।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद हेतु करे आवेदन
Posted
in
by
Tags: