स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम में वीना गुप्ता ने स्वनिर्मित पेंटिंग का लगाया स्टाल

मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा मऊ जिले में केंद्र सरकार द्वारा सभी जिले में आयोजित स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम को जिले के सदर में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के माध्यम से अपने जिले के विभिन्न कलाकारो को पहचानने को मिला साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले की जिला प्रमुख एवं सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के कला विषय की प्रवक्ता वीना गुप्ता द्वारा अपने हाथों, कलाओं द्वारा स्वनिर्मित पेंटिंग, पोस्टर, रिलीफ तथा वेस्ट वस्तुओ का प्रयोग कर आकर्षण झूमर बनाकर स्वनिधि दीपोस्तव में स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा को लोगो के बीच में रखा तथा कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागर्णो ने उनकी स्वनिर्मित कला को देखकर सभी दर्शक वीना गुप्ता की कलाकारी की प्रशंसा की। वीना गुप्ता ने बताया कि मैंने ऐसे छोटे बड़े कुल हजारों पेंटिंग बनाया है तथा अपने विद्यालय, घर पर सैकड़ो बच्चो को स्वनिर्मित पेंटिंग फ्री में सिखाती हूं उन्होंने ये भी कहा की अपने मऊ जिले में ऐसे बहुत कलाकार हैं जिन्होंने अपने हुनर से अपने मऊ जिले का नाम रोशन किए हैं और उनको अपने जिले में ही सभी के बीच अपने कलाकारी दिखाने का मौका मिलना चाहिए। पेंटिग स्टाल लगाने में अभाविप के जिला प्रमुख वीना गुप्ता, संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग सह संयोजक सुधांशु, आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी, नगर मंत्री आशुतोष, सहसंयोजक ओमकार, शशिकांत मंगलम, रवि गुप्ता, शुभम भारद्वाज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: