मऊ – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज 2023 की यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकारण कराया जाना है। जनपद मऊ के कुल 380 हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण दिनांक 15 मई 2023 को प्रातः 8:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक तालीमुद्दीन गर्ल्स इंटर कॉलेज खीरी बाग, मऊ में कराया जाना निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनपद मऊ के समस्त हज यात्रियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उक्त प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं टीका लगवाने को कहा। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज ट्रेनर को प्रशिक्षण हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

हज 2023 यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के प्रशिक्षण एवं टीकाकरण 15 मई को
Posted
in
by
Tags: