मऊ – मऊ के थाना दक्षिणटोला अन्तर्गत वार्ड नंबर 24 डोमनपुरा खुदबकिया में दोपहर बाद एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जैसे ही दोपहर बाद बिजली चालू हुयी रिहायशी इलाकों में घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार का हाईवोल्टेज तार टूट कर घरों की छतों पर गिर गया, संयोग अच्छा था कि बारिश की वजह से वहां पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो आज किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तार को बीच आबादी और छतों के ऊपर से हटाने के लिए बिजली विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया गया, लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ये 11 हजार का हाईवोल्टेज तार कई घरों की छतों से होकर गुज़रता है।
लोगों का कहना है कि बिजली विभाग इस हाईवोल्टेज तार को हटाने के लिए जितनी जल्दी हो सके कोई ठोस कदम उठाए। अन्यथा अगर आज कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।


