हाईस्कूल 2020 में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मिला 21 हज़ार का चेक व टैबलेट

उतर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 के मेधावियों को टैबलेट व पुरस्कार की धनराशि देने की घोषणा की थी। जिसके परिणामस्वरूप आज मऊ जिले में हाईस्कूल में 91.5% के साथ ज़िले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सर इकबाल पब्लिक स्कूल की छात्रा शाहेबा हयात पुत्री हाजी इरशाद अहमद को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 21 हज़ार रुपये का चेक व टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।
सरकार हर वर्ष सभी बोर्डों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टाप 10 मेधावियों को राज्य स्तर व जिला स्तर पर सम्मानित करती रही है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष 2020 में इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। साथ ही 2021 में 10वीं और 12वीं में छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया गया था और मेरिट सूची भी जारी नहीं हुई थी, ऐसे में अब 2020 के मेधावियों को सम्मानित किया गया है।


Posted

in

by

Tags: