02 फरवरी से 15 फरवरी तक बंटेगा राशन

मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा माह फरवरी 2022 में प्रथम चक्र में दिनांक 02 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2022 तक होने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्ड से सम्बद्ध प्रति यूनिट गेहूं 03 किग्रा0 तथा चावल 02 किग्रा0 खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जायेगा तथा साथ-साथ समस्त कार्डधारकों को प्रति कार्ड 01 किग्रा0 आयोडाज्ड नमक, दाल/साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल का वितरण निःशुल्क किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: