मऊ – पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 23.10.2022 को पुलिस लाईन मऊ महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें एच्छिक ब्यूरो के समक्ष कुल 50 मामले पेश हुये, जिसमें सदस्यों के प्रयास से 03 दंपति आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ-साथ रहने को राजी हो गये, जिनके नाम क्रमशरू अनामिका/वीरेन्द्र, सरिता/अरविन्द, ममता/देवेन्द्र हैं।
कुल तीन मामलों में एफ आई आर दर्ज के लिए फाईल अग्रसारित की गयी जिनके नाम हैं मोहसिना/औरंगजेब, जितेन्द्र/सिलवन्ता,रेहाना/एकलाख हैं.कुल 7 फाईलें पक्षकारों की उदासीनता से बन्द की गयी और शेष मामलों में अगली तारीख 06-11-2022 दी गयी है.
बैठक में श्री सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरशद उपस्थित रहे साथ ही एस आई आत्मा सिंह,महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता,प्रीति दूबे भी सहयोगार्थ रहे।

03 दंपति साथ-साथ रहने को हुए राज़ी, परिवार परामर्श में 50 मामले पेश, 13 निस्तारण
Posted
in
by
Tags: