03 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी, एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से 13 मामलों का हुआ निस्तारण

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में आज दिनांक 05.09.2021 को महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक पुलिस लाईन मऊ में सम्पन्न हुयी। इस दौरान कुल 34 मामले आये जिसमें सदस्यों के प्रयास से 13 मामलों का निस्तारण हुआ 03 दंपित आपसी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को राजी हो गये, 03 मामले कोर्ट में चलने के कारण प्रार्थी की इच्छा से बंद कर दिये गये। ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से दरक्शा बनाम अरशद, सोनू कुमार बनाम निशा, सुमन सिंह बनाम सतीश सिंह का आपसी सुलह हुआ। कतवारु बनाम किरन, सीमा देवी बनाम राजकुमार, अंसार बना वहीदा के मामलों में पक्षकारों की इच्छा से फाइल बंद कर दी गयी। अन्य नये मामलों में पक्षकारों को अगली तारीख 19.09.2021 तय की गयी तथा नोटिस जारी का निदेश दिया गया। बैठक में अर्चन उपाध्याय, सर्वेश दूबे, मौलवी अरशद तथा महिला आरक्षी सोनी सिंह व प्रीति दूबे उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: