07 मार्च 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मऊ – जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सप्तम चरण के मतदान हेतु दिनांक 07 मार्च 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित जिले के कोषागार तथा उप कोषागार भी उक्त तिथि को बंद रहेंगे, जिससे मतदान के दिन कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।


Posted

in

by

Tags: