10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामलों का कराएं निस्तारण

मऊ- माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना बीमा अधिकरण सुरेन्द्र प्रसाद यादव तथा विद्वान अधिवक्तागण मोटर दुर्घटना बीमा अधिकरण के बीच आगामी दिनांक 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना से संबंधित मुकदमों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी, जिसमें ऐसे प्रकरणों को निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया, जिसके निस्तारित होने की प्रबल सम्भावना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मित्रेश सिंह कुशवाहा ने यह भी बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण से सम्बन्धित समस्त सुलह समझौता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में दाखिल किये जोयेंगे तथा सुलह प्रपत्र को पुनः अगले दिन पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण के समक्ष प्रेषित किये जायेंगे। सुलह प्रपत्र में सुलह के नियम एवं शर्ताे के साथ पक्षकारों के व्हाट्सअप मो0न0 लिखे जायेंगे तथा पक्षकारों एवं उनके अधिवक्ताओं के फोटोग्राफ भी चस्पा किये जायेगे। उक्त के सम्बन्ध में विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव मित्रेश सिंह कुशवाहा ने लोगों से अपील की कि मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामलों को आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत से निस्तारित करायें। जिससे इसका लाभ प्राप्त हो सके।
उक्त अवसर पर सुरेन्द्र प्रसाद यादव पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना बीमा अधिकरण, मित्रेश सिंह कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिलीप श्रीवास्तव अधिवक्ता इन्स्योरेंश कम्पनी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।


Posted

in

by

Tags: