10 परिवारों में लौटी खुशियां, 05 दंपति साथ-साथ रहने को हुये राजी

मऊ – पुलिस अधीक्षक/अपर अधीक्षक मऊ के निर्देशन में चलने वाले ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक आज दिनांक 24.07.2022 को पुलिस लाईन में सम्पन्न हुयी जिसमें कुल 37 मामले पेश हुए जिनमें 20 मामलों का निस्तारण हुआ।
इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से कुल 05 दंपति क्रमशः बिन्दु व मनोज, फूलवासी व रामशीष, छोटई व हरबल्ली, रुबीना व अब्दुल अजीज, प्रियंका व ओमप्रकाश आपसी मतभेद भुलाकर हंसी-खुशी साथ-साथ रहने को राजी हो गये। वहीं जयराम व विनय ने आपस में समझौता द्वारा हल निकाल कर पति-पत्नि ने अलग होकर सुलह कर लिया, अन्य 11 फाईलों में प्रार्थिनी की उदासीनता, पक्षकारों की अनुपस्थिति एवं मामला कोर्ट में चलने के कारण बन्द कर दी गयी तथा 3 मामलों में ब्यूरो द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु फाइल अग्रसारित की गयी।
बैठक में मुख्य भूमिका में एस आई आत्मा सिंह, अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक,मौलवी अरशद, महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता, सोनी सिंह, प्रीति दूबे व भारी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: