11 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत कारखानों तथा दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानो में कार्यरत कर्मकारों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित।

सार्वजनिक अवकाश का भी वेतन होगा देय।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत द्वितीय चरण में जनपद में 11 मई को होने वाले मतदान के दिन कारखानों तथा दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानो में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जनपद मऊ के समस्त कारखाने तथा दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान बंद रहेंगे।कारखानों तथा दुकान एवम् वाणिज्यिक अधिष्ठानों में कार्यरत समस्त कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश दिनांक 11 मई का वेतन भी दे होगा।


Posted

in

by

Tags: