11 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 24.06.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा कौलौरा रेलवे ब्रिज के पास से मु0अ0सं0 339/21 धारा 34,323,504,506,307,452,427 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण प्रदीप यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी शेखमुहम्मदपुर थाना मुहम्मदाबाद, वृजेश यादव पुत्र सुदामा, अमित यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण मानपुर थाना सरायलखंसी, शेषनाथ यादव पुत्र मोहित यादव निवासी बोरंगा थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़, वृजेश यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी नरौली थाना मुहम्मदाबाद, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा नसीरपुर से मु0अ0सं0 274/21 धारा 323,504,506,308,452 भादवि0 मे वांछित अभियुक्त अर्जुन प्रजापति पुत्र बंगी, संतोष पुत्र रामकरन निवासीगण नसीरपुर, मु0अ0सं0 275/21 धारा 34,504,506,308 भादवि0 में वांछित अभियुक्त अब्दुल रहमान पुत्र समसे आलम, बेलाल पुत्र अफजल निवासीगण नसीरपुर थाना सरायलखंसी, थाना मधुबन पुलिस द्वारा मित्तुपुर से मु0अ0सं0 302/21 धारा 34,323,325,308,427,452,504,506 भादवि0 में वांछित अभियुक्तगण संजय पुत्र अजय, लालबहादुर पुत्र नगीना निवासीगण मित्तुपुर थाना मधुबन जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: