मऊ- उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेन्ड्री सीनियर सेकेन्ड्री, कामिल एवं फाजिल परीक्षा-2022 जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 14.05.2022 से 23.05.2022 तक प्रातः 08:00 से 11:00 बजे तक एवं अपरान्ह 02:00 से 05:00 बजे तक दोनों पालियों में निर्धारित है। परीक्षा पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु जिलाधिकारी द्वारा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके साथ-साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में 02 उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया है।
शासन के निर्देश के क्रम में उक्त परीक्षा यू०पी०बोर्ड की परीक्षा तरह वेब कास्टिंग से निगरानी की जायेगी। उक्त परीक्षा में जनपद के कुल 6256 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। जिसमें मदरसा सफीनतुल हेदाया मीरपुर रहीमाबाद की मान्यता रजिस्ट्रार / उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा प्रत्याहरित कर ली गयी है एवं उक्त मदरसे के 127 छात्र/छात्राओं को मदरसा अरबिया फैजुल ओलूम मुहम्मदाबाद गोहना में मर्ज कर दिया गया है जिसका परीक्षा केन्द्र मदरसा जामिया नूरुल इस्लाम वलीदपुर निर्धारित है।
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 11 मई 2022 को समय पूर्वान्ह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, समस्त मजिस्ट्रेट गण की बैठक आहूत की गयी है जिसमें समस्त नामित मजिस्ट्रेट की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

14 मई से 23 मई तक 16 परीक्षा केन्द्रों पर होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा, दो उड़न दस्ता टीमों का किया गया गठन
Posted
in
by
Tags: