मऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के मऊ स्थित सहादतपुरा आवास पर सुबह से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी करीब 16 घंटों से अधिक चलने के बाद देर रात समाप्त हुयी, इस बीच उनके आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
देर रात राजीव राय के घर छापेमारी कर उनके सभी रिकार्ड खंगालने के बाद बाहर निकल रही इनकम टैक्स की टीम मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब देने से बचती रही और उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, इसके बाद मीडिया से मुखातिब राजीव राय ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि चिराग बुझने से पहले फड़फड़ाता है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते, आईटी टीम को उनके आवास से क्या मिला के सवाल पर राजीव राय ने बताया कि टीम को साढ़े सत्तरह हजार रूपए कैश, कम्प्यूटर हार्डडिस्क, और मोबाइल के काल डिटेल्स अपने साथ ले गए हैं।
आगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की मदद, बाढ़ पीड़ितों की मदद व अनाज पहुंचाना, मलेशिया में फंसे युवकों को भारत लाना, गरीबों का पढ़ाई व इलाज करना अगर अपराध है तो मैं चार गुना और करूंगा।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को दोहराते हुए कहा कि मैं इनकम टैक्स इतने दिनों से जमा कर रहा हूं सरकार तब क्यों नहीं कारवाई की अगर कुछ गलत था तो, ये चुनाव से पहले अब सभी संस्थाएं जांच के लिए आएंगी। ये सरकार की हताशा और निराशा है। राजीव राय ने बताया कि उनके बंगलोर आवास और कालेजों पर भी इनकम टैक्स छापेमारी की कार्रवाई चल रही है, छापेमारी करने वाली टीम के बारे में पूछने पर बताया कि ये लोग बनारस, बंगाल अलग अलग जगहों से आए हुए थे।

16 घंटे से अधिक चली इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद बोले राजीव राय, शीशे के घरों में रहने वाले दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते
Posted
in
by
Tags: